ePaper

''बाजीराव...'' के लिए रणवीर ने मुंडवाए बाल

Updated at : 21 Oct 2014 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
''बाजीराव...'' के लिए रणवीर ने मुंडवाए बाल

जानेमाने निर्देशक संजय लीला भंसाली को 10 साल का सपना आखिरकार पूरा होना जा रहा है. अभिनेता रणवीर सिंह फिल्‍म के लिए अपने बाल मुडंवा रहें है. फिल्‍म में वे बाजीराव के किरदार के रूप में नजर आने वाले है. रणवीर किसी भी रोल के लिए कडी मेहनत करते है. फिल्‍म में रणवीर के साथ-साथ […]

विज्ञापन

जानेमाने निर्देशक संजय लीला भंसाली को 10 साल का सपना आखिरकार पूरा होना जा रहा है. अभिनेता रणवीर सिंह फिल्‍म के लिए अपने बाल मुडंवा रहें है. फिल्‍म में वे बाजीराव के किरदार के रूप में नजर आने वाले है. रणवीर किसी भी रोल के लिए कडी मेहनत करते है. फिल्‍म में रणवीर के साथ-साथ प्रियंका चोपडा और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिकाओं में है.

फिल्‍म के लिए रणवीर कुछ दिनों के लिए अकेला रहना चाहते है. उनका कहना है कि परिवार वालों के साथ रहकर वे इस रोल को अच्‍छी तरह से समझ नहीं पायेंगे. घर में वे डिस्‍टर्ब होंगे. इसलिए वे कुछ दिनों के लिए परिवार से कट जाना चाहते है.

इसके अलावा रणवीर दुनिया से भी कुछ दिनों के कट जाना चाहते है. वे मोबाइल, टीवी, इंटरनेट से कुछ दिनों के लिए अलग हो जाना चाहते है. उनका मानना है ऐसा करने से वे इस रोल को अच्‍छे से समझ पायेंगे. रणवीर अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है. उनका कहना है ऐसे रोल चुनौती पूर्ण होते है उन्‍हें ऐसे रोल करने में मजा आता है.

रणवीर इनदिनों फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘किल दिल’ को लेकर भी खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है. फिल्‍म में रणवीर के साथ-साथ गोविंदा, परिणिति चोपडा और अली जफर मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म में गोविंदा निगेटिव किरदार में नजर आएंगे.

‘बाजीराव मस्‍तानी’ में फिर एकबार दीपिका और रणवीर की जोडी दर्शकों के सामने धमाल मचाएगी. इससे पहले दोनों की जोडी ‘रामलीला- गोलियों की रासलीला’ में नजर आई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. प्रियंका भी उस फिल्‍म में एक आइटम सांग में नजर आई थी. इस बार फिर तीनों अहम् रोल में नजर आनेवाले है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola