शाहरुख बोले, दीपिका ने अपने बलबूते पर पाई सफलता...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में काम किया था. दीपिका ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. शाहरुख ने दीपिका के बारे में कहा कि,’ दीपिका ने अपने काम के बदले आज ये मुकाम हासिल किया है. उन्होंने इस फील्ड […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में काम किया था. दीपिका ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. शाहरुख ने दीपिका के बारे में कहा कि,’ दीपिका ने अपने काम के बदले आज ये मुकाम हासिल किया है. उन्होंने इस फील्ड में अपनेआप को साबित करने के लिए काफी मेहनत की है. वे एक सफल अभिनेत्री है.’
शाहरुख-दीपिका फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ नजर आनेवाले है. निर्देशक फराह खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. फराह और शाहरुख सात साल बाद एकसाथ नजर आए है. दीपिका ने फिल्म जगत में बॉलीवुड की सफल अभिनेित्रयों में अपना नाम शुमार कर लिया है. शाहरुख का कहना है कि दीपिका ने खुद अपने बलबूते पर सफलता पाई है.
इससे पहले शाहरुख-दीपिका फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में साथ नजर आए थे. दर्शकों ने फिल्म को काफी सराहा था. ‘आम शांति ओम’ में फिल्माया गाना ‘आंखों में तेरी…’ गाने को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. शाहरुख ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि,’ मैंने फिल्म ‘दीवाना’ से अपने करियर से शुरूआत की थी. फिल्म में उनके साथ रीषि कपूर और अमरीश पुरी भी थे.
शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बताते हुए कहा कि,’ मैंने भी कई गल्तियां की है कभी मैं अच्छा बना और कभी बुरा भी.’ दीपिका-शाहरुख के अलावा फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अभिषेक बच्चन, विवान शाह, बोमन ईरानी और सोनू सूद भी है. फिल्म को ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की टीम को इस बात की खुशी है कि हर वर्ग के लोग इस फिल्म को देख पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




