करण जौहर ने ”स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के दो साल पूरे होने पर मना रहे जश्न

मुंबई: जानेमाने निर्देशक करण जौहर करण जौहर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के दो साल पूरे होने को जश्न मना रहें है. करण के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.इस फिल्म से आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और वरण धवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत की थी. 42 वर्ष के […]
मुंबई: जानेमाने निर्देशक करण जौहर करण जौहर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के दो साल पूरे होने को जश्न मना रहें है. करण के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.इस फिल्म से आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और वरण धवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत की थी.
42 वर्ष के फिल्म निर्माता करण जौहर ने वर्ष 2012 में रिलीज हुयी इस सफल फिल्म के एक पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए इसके दो साल पूरे होने का जश्न मनाया.
जौहर ने ट्विटर पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,’स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के दो साल पूरे होने का जश्न’. इस फिल्म में रीषि कपूर, सना सईद, रॉनित रॉय, राम कपूर और फरीदा जलाल ने भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था. इस फिल्म में बोमन ईरानी, काजोल, फराह खान और वैभवी मर्चेंट ने अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई थी.
फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बॉक्स आफिस पर एक सफल फिल्म साबित हुयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










