अर्जुन ने तोडी चुप्पी, कहा ''सोनाक्षी और मैं जस्ट फ्रेंड''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2014 12:00 PM
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘तेवर’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण कपूर फैमिली ही कर रही है. अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और चाचा संजय कपूर फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म के मुख्य कलाकारों में अर्जुन […]
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘तेवर’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण कपूर फैमिली ही कर रही है. अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और चाचा संजय कपूर फिल्म के निर्माता हैं.
फिल्म के मुख्य कलाकारों में अर्जुन कपूर, दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, मनोज वाजपायी और श्रूति हासन हैं. फिल्म में सोनाक्षी आगरा में रहने वाली एक लडकी की भूमिका में हैं जबकि अर्जुन कपूर सलमान खान के फैन की भूमिका में दिखने वाले हैं. दक्षिण भारतीय ब्यूटी श्रूति हासन फिल्म में एक आइटम सांग भी करने जा रही हैं.
बताया जाता है कि यह फिल्म 2003 में आयी तेलूगू फिल्म ‘ओक्काडु’ की रीमेक है. तेवर अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
फिल्म के दौरान अर्जुन और सोनक्षी के बीच की रिलेसनशिप की चर्चा जोरों पर है. दोनों को कई जगहों पर साथ में देखा गया है. हाल ही में शाहरुख खान की बे्गम गौरी खान की बर्थडे की पार्टी में भी इश्कजादे अर्जुन और दबंग गर्ल सोनाक्षी को साथ में पार्टी करते देखा गया.
बॉलीवुड में छायी गॉसिप के अनुसार अर्जुन और सोनाक्षी साथ में इस्तानबुल में छुट्टियां मनाते दिखे. लेकिन मीडिया से इस बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने दोनों की रिलेसनसिप को जस्ट फ्रैंड का टैग लगाकर दरकिनार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










