भ्रष्टाचार के खिलाफ इमरान-कंगना की ''उंगली''...

रेंसिल डी सिल्वा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उंगली’ को ट्रेलर लांच कर दिया गया है. फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रनाउत, रणदीप हड्डा, नील भूपालम, अंगद बेदी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में है. इमरान एक डायलॉग में कहते है कि, ‘जितना दम आपके एक हाथ में है उतना दम हमारी एक उंगली में […]
रेंसिल डी सिल्वा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उंगली’ को ट्रेलर लांच कर दिया गया है. फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रनाउत, रणदीप हड्डा, नील भूपालम, अंगद बेदी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में है. इमरान एक डायलॉग में कहते है कि, ‘जितना दम आपके एक हाथ में है उतना दम हमारी एक उंगली में है.’
लगभग ढाई मिनट के इस ट्रेलर में पांचों दोस्तों को समाज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लडते दिखाया गया है. फिल्म देखने में मजेदार होगी क्योंकि फिल्म में इमरान आचार के साथ नोट खाने को कहते है. यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है.
डायरेक्टर रेंसिल इससे पहले सैफ-करीना को लेकर की फिल्म ‘कुर्बान’ का निर्माण किया था. इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर के टीवी शो ’24’ को भी डायरेक्टर किया था. यह फिल्म 28 नवंबर सिनेमाघरों में आ रही है. फिलम ‘उंगली’ का कहानी भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द घूमती नजर आएंगी.
इमरान हाशमी एक नये लुक में नजर आएंगे. कंगना और इमरान के हल्के-फूल्के रोमांस को भी फिल्म में दिखाया जाएगा. भ्रष्टाचार को लेकर कई फिल्में बनी है लेकिन यह फिल्म एक अलग फिल्म है ये कहना है करण जौहर का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




