भाई DSP, भाभी जज, कीर्ति ने जॉब के साथ क्रैक की UPSC

Published by :Ravi Mallick
Published at :22 Apr 2026 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
भाई DSP, भाभी जज, कीर्ति ने जॉब के साथ क्रैक की UPSC

Kirti Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 304 से क्रैक करने वाली कीर्ति की कहानी काफी रोचक है. कीर्ति ने फुल टाइम जॉब के साथ यूपीएससी एग्जाम को क्रैक किया है. हरियाणा की रहने वाली कीर्ति स्टेट लेवल टेबल टेनिस और क्रिकेट प्लेयर भी रह चुकी हैं.

विज्ञापन

Kirti Success Story: हर किसी के जीवन में कोई ना कोई रोल मॉडल जरूर होत है, लेकिन कीर्ति पंवार का तो पूरा का पूरा घर “टैलेंट हब” ही है. भाई डीएसपी, भाभी जज, पापा रिटायर्ड प्रोफेसर, मम्मी टीचर और बहन MBBS कर रही हैं. ऐसे माहौल में बड़ा होना मतलब हर दिन खुद को बेहतर बनाने का प्रेशर भी और मोटिवेशन भी. आइए कीर्ति के UPSC क्रैक करने की जर्नी (Kirti Success Story) को करीब से देखते हैं.

Kirti Success Story: कौन हैं कीर्ति?

कीर्ति का जन्म 24 मार्च 1999 को पानीपत, हरियाणा में हुआ. कीर्ति ने अपनी स्कूली पढ़ाई Delhi Public School, Panipat से की और यहां भी उन्होंने जमकर परफॉर्म किया. 2017 में उन्हें Academic Excellence Award मिला और CBSE Class 10 में शानदार प्रदर्शन के लिए Ministry of Human Resource Development से Letter of Appreciation भी मिला.

कीर्ति की कहानी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं थी. कीर्ति स्टेट लेवल टेबल टेनिस और क्रिकेट प्लेयर भी रहीं. स्कूलिंग खत्म होने के बाद कीर्ति दिल्ली चली गईं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

स्कूल के बाद कीर्ति ने Hindu College, University of Delhi से BA (Programme) किया, जिसमें Economics और Political Science जैसे सब्जेक्ट थे. यहीं से उनका झुकाव पब्लिक पॉलिसी और गवर्नेंस की तरफ बढ़ा.

इसके बाद उन्होंने Campus Law Centre, Faculty of Law, University of Delhi से LLB किया और 2023 में डिग्री पूरी की. इतना ही नहीं, CLAT PG 2024 में All India Rank 2 हासिल कर चुकी हैं.

जॉब के साथ पढ़ाई

वकालत पूरा होने के बाद कीर्ति ने एक लॉ फर्म ज्वाइन किया. PowerGrid में Officer Trainee (Law) के तौर पर जॉब शुरू की. हालांकि, उनका मन सिविल सर्विस में जाने का था. कीर्ति बताती हैं कि वो सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं. इसके बाद ऑफिस जाती थीं.

UPSC की तैयारी

कीर्ति बताती हैं कि उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा सबसे पहले साल 2021 में दी थीं. पहले प्रयास में ही वो प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली. इसके बाद उन्होंने तीन बार प्रीलिम्स एग्जाम एग्जाम क्रैक किया. कीर्ति को चौथे प्रयास में सफलता हासिल हुई.

यह भी पढ़ें: मजदूर की बेटी ने किया कमाल, UPSC में गुडेल्ली सृजना को मिली AIR 55

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola