मजदूर की बेटी ने किया कमाल, UPSC में गुडेल्ली सृजना को मिली AIR 55

Published by :Smita Dey
Published at :22 Apr 2026 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Gudelli Srujana AIR 55

गुडेल्ली सृजना UPSC AIR 55 (Instagram)

Gudelli Srujana AIR 55: यूपीएससी 2025 में AIR 55 हासिल करने वाली गुडेल्ली सृजना की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. तेलंगाना की सृजना को 5 साल की असफलताओं का सामना करना पड़ा था. जानें कैसे एक मजदूर की बेटी ने देश के इस कठिन परीक्षा को पास किया.

विज्ञापन

Gudelli Srujana AIR 55: सफलता की चमक सबको दिखती है, लेकिन उसके पीछे का संघर्ष अक्सर अंधेरे में रह जाता है. गुडेल्ली सृजना की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने यूपीएससी 2025 में AIR 55 हासिल किया. उनकी इस सफलता से आज उनका परिवार और पूरे क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं. आइए गुडेल्ली सृजना (Gudelli Srujana AIR 55) की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Gudelli Srujana AIR 55: कहां की रहने वाली है गुडेल्ली सृजना? 

गुडेल्ली तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले की रहने वाली है. सृजना के पिता सिंगरेनी कोलरीज कंपनी लिमिटेड में एक साधारण मजदूर के तौर पर काम करते हैं. घर की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन उनके पिता ने कभी सृजना के सपनों के बीच पैसों को नहीं आने दिया. सृजना बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं. 

इंजीनियरिंग से सिविल सर्विसेज तक का शुरुआती कदम

सृजना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वाणी सेकेंडरी स्कूल से की और फिर 2018 में JNTU मंथनी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की. कॉलेज खत्म होते ही उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा देने का मन बना लिया और तैयारी में जुट गईं. 

5 साल तक मिली लगातार असफलता 

सृजना के लिए UPSC का सफर आसान नहीं रहा. 2018 से लेकर 2023 तक वह एक बार भी प्रीलिम्स (Prelims) परीक्षा पास नहीं कर पाईं. कई लोग ऐसी स्थिति में पढ़ाई छोड़ देते हैं या निराश हो जाते हैं, लेकिन सृजना ने हार नहीं मानी. वह प्रीलिम्स फेल होने के बावजूद हर साल मेन्स (Mains) की तैयारी करती रहीं. उनका मानना था कि जिस दिन भी उन्हें मेन्स लिखने का मौका मिलेगा, उस दिन उनकी तैयारी इतनी पक्की होनी चाहिए कि वह एक ही बार में टॉप कर सकें. सृजना की इन्हीं लगातार कोशिशों ने उन्हें और मजबूत बना दिया था.

10 नंबरों से रह गया था UPSC 

2023 के फाइनल रिजल्ट में सृजना सिर्फ 10 नंबरों से लिस्ट में आने से चूक गईं. उन्हें इंटरव्यू में सिर्फ 120 नंबर मिले थे. यह उनके लिए बहुत बड़ा झटका था. लेकिन सृजना ने हार मानी और अपनी तैयारी जारी रखी. इसी बीच उन्होंने तेलंगाना ग्रुप-1 में 35वीं रैंक हासिल की और डीएसपी (DSP) के पद पर तैनात हो गईं. फिलहाल   डीएसपी (DSP) पोस्ट के लिए उनकी ट्रेनिंग चल रही है. 

हॉस्पिटल में रहकर की थी तैयारी 

साल 2024 उनके लिए (Gudelli Srujana AIR 55) सबसे बड़ी परीक्षा लेकर आया. प्रीलिम्स से कुछ महीने पहले वह एक गंभीर इन्फेक्शन की चपेट में आ गईं. वह महीनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहीं. परीक्षा के लिए उनके पास सिर्फ 20-25 दिन बचे थे. सृजना ने हॉस्पिटल में रहकर ही तैयारी की. उन्होंने न सिर्फ UPSC प्रीलिम्स निकाला बल्कि तेलंगाना ग्रुप-1 और फॉरेस्ट सर्विस की मेन्स परीक्षाएं भी एक के बाद एक क्लियर कर लीं.

यह भी पढ़ें: बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में कमाल, अलीगढ़ के प्रतीक ने पाई UPSC में AIR 54

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola