सलमान की ”डा.कैबी” कनाडा की नंबर वन भारतीय फिल्‍म

Updated:
विज्ञापन
सलमान की ”डा.कैबी” कनाडा की नंबर वन भारतीय फिल्‍म

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान निर्मित फिल्‍म ‘डा. कैबी’ में कनाडा में धूम मचा दी है. यह एक बेरोजगार डॉक्‍टर की कहानी है जो कनाडा में कैब ड्राइवर है. फिल्‍म में डॉक्‍टर के संघर्ष को दिखाया गया है. वही जब वह अपनी टैक्सी को मोबाइल क्लिनिक में बदल देता है तो वह हीरो बन जाता […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान निर्मित फिल्‍म ‘डा. कैबी’ में कनाडा में धूम मचा दी है. यह एक बेरोजगार डॉक्‍टर की कहानी है जो कनाडा में कैब ड्राइवर है. फिल्‍म में डॉक्‍टर के संघर्ष को दिखाया गया है. वही जब वह अपनी टैक्सी को मोबाइल क्लिनिक में बदल देता है तो वह हीरो बन जाता है. फिल्‍म की कहानी इसी पर आधरित है.

इस फिल्म में कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह उनकी पहली फिल्‍म है. फिल्‍म ने कनाडा में बेहतरीन ओपनिंग की है. इसने आमिर खान की ‘धूम 3’ के रिकॉर्ड को तोड दिया है. इस फिल्म ने पहले सप्ताह के अन्त में सिर्फ 55 स्क्रीन पर 7 लाख डॉलर से अधिक की कमाई की है.

बताया जा रहा है कि ‘डॉ. कैबी’ कनाडा में सबसे जबरदस्त ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इससे पहले कनाडा में सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड आमिर खान की ‘धूम-3’ के नाम था. धूम-3 ने 4.59 लाख डॉलर की ओपनिंग की थी.

इस फिल्म में इसाबेल के अलावा विनय विरमानी, कुणाल नायर और रिजवान मांजी समेत कई सितारे हैं जिन्‍होंने फिल्‍म में अहम् भूमिका निभाई है. इस फिल्‍म को लेकर सलमान खान बहुत खुश है उनका कहना है कि फिलम में कहानी ऐसी होनी चाहिए जो दर्शकों को पसंद आए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola