ePaper

अजय या टाइगर किसकी बॉडी फैंस को आयेगी पसंद

Updated at : 23 Sep 2014 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
अजय या टाइगर किसकी बॉडी फैंस को आयेगी पसंद

मुंबई: फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन एक साथ आ सकते हैं. खबरों की माने तो अजय देवगन उनको लेकर फिल्‍म बनाने कर सोच रहे हैं. फिलहाल फिल्म का क्या नाम होगा यह खुलासा नहीं हो पाया है. बॉलीवुड के ‘सिंघम’ के साथ टाइगर की जोड़ी वाली […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन एक साथ आ सकते हैं. खबरों की माने तो अजय देवगन उनको लेकर फिल्‍म बनाने कर सोच रहे हैं. फिलहाल फिल्म का क्या नाम होगा यह खुलासा नहीं हो पाया है.

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ के साथ टाइगर की जोड़ी वाली फिल्‍म फैंस को काफी पसंद आयेगी. टाइगर और अजय दोनों अपनी बॉडी को लेकर काफी सजग रहते हैं. अब फिल्‍म में देखने वाली बात होगी कि फैंस किसकी बॉडी को ज्यादा पसंद करते हैं. अजय की पिछली दोनों फिल्में ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न’ में उनकी बॉडी कुछ अलग लुक में नजर आई.

यदि अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ को याद करें तो इस फिल्‍म में वो एक पतले दुबले अभिनेता के रुप में नजर आये थे. अपने इस लुक में भी उन्होंने फैंस के दिलों में राज किया. टाइगर और अजय में एक बात तो खास है कि दोनों ने अपने अपने समय के दर्शकों के हिसाब से बॉलीवुड में इंट्री की. जहां अजय ने ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया वहीं टाइगर ने ‘हीरोपंती’ से.

अजय देवगन में एक बात खास यह है कि वह समय के साथ चलते हैं. फूल और कांटे के बाद उनकी एक-दो फिल्‍मों को छोड़ दे तो फ्लॉप फिल्मों की गिनती ज्यादा थी. वे समझ गये थे कि उनकी एक्शन फिल्‍में देखकर फैंस बोर हो रहे हैं. ऐसे समय में उन्होंने कुछ रोमांटिक फिल्में की और बाद में कुछ कॉमेडी फिल्‍में जिसे फैंस ने काफी पसंद किया.

कठीन दौर में भी अजय ने साहस से काम लिया अब ऐसे में देखना है कि नयी पीढी के हीरो टाइगर अपने को अजय के नक्शे कदम पर चला पाते हैं या नहीं. हालांकि अजय की फिल्‍मों की तारीफ वे कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola