शशि कपूर की हालात स्थिर, जल्‍द होंगे डिस्‍चार्ज

Published at :22 Sep 2014 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
शशि कपूर की हालात स्थिर, जल्‍द होंगे डिस्‍चार्ज

अभिनेता शशि कपूर सीने में संक्रमण के चलते उन्‍हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. इस बारे में उनके बेटे कुणाल कपूर ने बताया कि अब पापा की तबीयत अभी स्थिर है. कुणाल ने आगे बताया कि,’उन्‍होंने ब्रेकफास्‍ट किया और जल्‍द ही घर लौटेंगे.’ आपको बता दें कि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक […]

विज्ञापन

अभिनेता शशि कपूर सीने में संक्रमण के चलते उन्‍हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. इस बारे में उनके बेटे कुणाल कपूर ने बताया कि अब पापा की तबीयत अभी स्थिर है. कुणाल ने आगे बताया कि,’उन्‍होंने ब्रेकफास्‍ट किया और जल्‍द ही घर लौटेंगे.’

आपको बता दें कि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ राम नारायण ने कहा कि रविवार की रात हल्की खांसी और सांस की तकलीफ के बाद उन्हें यहां भरती कराया गया था. कपूर की बाईपास सर्जरी पहले ही हो चुकी है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

इन दिनों वे काफी बीमार भी चल रहे थे. वे बहुत कम घर से बाहर निकलते हैं और वे सार्वजनिक समारोहों से दूर रहते हैं. उन्होंने दीवार, सुहाग, त्रिशूल, नमक हलाल, कभी-कभी, दो और दो पांच, काला पत्थर और सिलसिला जैसी हिट फिल्में दी हैं.

महानायक अमिताभ बच्चन की जोड़ी शशि के साथ किसी समय काफी लोकप्रिय थी. दोनों की जोड़ी को हिट माना जाता था. उनकी बीमारी की खबर सुनकर बॉलीवुड में सभी चिंतित थे. अब उनके लिए खुशखबरी है कि शशि कपूर जल्‍द ही वे घर लौट सकते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola