''पीके'' की तर्ज पर न्यूड हुई पूनम

मुंबई:आमिर खान की फिल्म पीके को एक सी ग्रेड की फिल्म टक्कर देने की तैयारी में है. खबरों की माने तो यह एक एडल्ट फिल्म है. फिल्म में आमिर को अभिनेत्री पूनम राय टक्कर देंगी. फिल्म का नाम ‘ओके’ है. मिस्टर परफेशनिस्ट की फिल्म पीके के पहले पोस्टर की तरह ही फिल्म ओके के पोस्टर […]
मुंबई:आमिर खान की फिल्म पीके को एक सी ग्रेड की फिल्म टक्कर देने की तैयारी में है. खबरों की माने तो यह एक एडल्ट फिल्म है. फिल्म में आमिर को अभिनेत्री पूनम राय टक्कर देंगी. फिल्म का नाम ‘ओके’ है. मिस्टर परफेशनिस्ट की फिल्म पीके के पहले पोस्टर की तरह ही फिल्म ओके के पोस्टर में पूनम न्यूड नजर आ रही है.
पोस्टर में पूनम सिर्फ एक कैमरे पकड़े हुए दिख रहीं है. एडल्ट फिल्म निर्माता कांति शाह फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. इस पोस्टर में नवोदित अभिनेत्री पूनम राय आमिर की ही तरह रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था मे दिख रही हैं. उनके हाथों में सिर्फ एक डिजीटल कैमरा नजर आ रहा है.
बी ग्रेड फिल्मों के निर्देशक कांति शाह ने अपनी फिल्म ‘ओके’ का पोस्टर आमिर की ‘पीके’ की तरह जारी करके चारों ओर सनसनी फैला दी है. इससे पहले कांति सिन्हा ने फिल्म एमएमएस कांड, अंगूर, गुंडा जैसी फिल्में बनायी है.
जानकारों का मानना है कि फिल्म ओके को पीके का फायदा मिल सकता है. यह फिल्म दर्शक देखने जा सकते हैं क्योंकि यह पीके से प्रेरित फिल्म है. फिलहाल आमिर ने फिल्म ओके के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है. अब देखना है कि ओके कितना कमाल कर पाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




