राजपाल यादव को मिली विदेश जाने की अनुमति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2014 9:12 AM
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को उनकी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए अमेरिका जाने की आज अनुमति दे दी. यादव अपने खिलाफ दायर वसूली के संबंध में अदालत को गुमराह करने के मामले में पहले जेल भी जा चुके हैं. न्यायमूर्ति जी. एस. सीस्तानी ने विदेश जाने के […]
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को उनकी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए अमेरिका जाने की आज अनुमति दे दी. यादव अपने खिलाफ दायर वसूली के संबंध में अदालत को गुमराह करने के मामले में पहले जेल भी जा चुके हैं.
न्यायमूर्ति जी. एस. सीस्तानी ने विदेश जाने के संबंध में 43 वर्षीय अभिनेता का आवेदन स्वीकार कर लिया. राजपाल ने अपने आवेदन में कहा था कि अमेरिका में अपनी फिल्म ‘भोपाल- ए प्रेयर फॉर रेन’ के प्रदर्शन से मिले धन का इस्तेमाल वह अपना कर्ज चुकाने के लिए कर सकते हैं. राजपाल यादव ने एक उद्योगपति से पांच करोड रुपये कर्ज लिए थे. इसे वापस पाने के लिए उद्योगपति ने अदालत में अभिनेता और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा किया है. हालांकि अदालत ने यह स्पष्ट किया कि चार दिन की विदेश यात्रा की अनुमति देकर वह उन्हें किसी प्रकार की रियायत या माफी नहीं दे रही है.
2013 में रिजील हुई की 18 सितंबर को विशेष स्क्रीनिंग होनी है. अदालत ने अभिनेता को निर्देश दिया है कि वह शो के बाद वापस आने के संबंध में हलफनामा दायर करेंगे और यात्रा, अपने अनुबंध की प्रकृति तथा वित्तिय शर्तों की पूरी जानकारी देंगे. अदालत ने चेतावनी दी है कि किसी भी शर्त के उल्लंघन को कडाई से देखा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










