माधुरी दीक्षित से ट्विटर पर जुडे 30 लाख प्रशंसक

मुंबई : दिग्गज फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से माइक्रो ब्लागिंग साइट ‘ट्विटर’ पर उनके 30 लाख प्रशंसक जुड गये हैं. माधुरी आनलाइन और अधिक प्रशंसकों से जुडना चाहती हैं. वर्ष 2010 में ट्विटर पर पदार्पण करने वाली माधुरी ने पोस्ट किया, ‘‘ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक हो गये. इतने प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. […]
मुंबई : दिग्गज फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से माइक्रो ब्लागिंग साइट ‘ट्विटर’ पर उनके 30 लाख प्रशंसक जुड गये हैं. माधुरी आनलाइन और अधिक प्रशंसकों से जुडना चाहती हैं. वर्ष 2010 में ट्विटर पर पदार्पण करने वाली माधुरी ने पोस्ट किया, ‘‘ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक हो गये.
इतने प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. आपके साथ अच्छे समय को लेकर आशान्वित हूं.’’ माधुरी अपने निजी और पेशेवर जीवन के बारे में ट्वीट करके अपने प्रशंसकों को अपने बारे में जानकारी देती रहती हैं.
गौरतलब है कि किसी जमाने में अपने अभिनय से फैंस के दिलों में राज करने वाली माधुरी आज भी लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं. झलक के सेट पर आज भी जब वह फैंस के डिमांड पर ठुमके लगाती है तो लोगों के मुंह से वाह वाह निकल जाता है. बॉलीवुड में आज भी उनके डांस को कोई टक्कर नहीं दे सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




