बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता बने रितिक, ''मोहनजोदडो'' के लिए मांगे 50 करोड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2014 2:55 PM
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रौशन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाले अभिनेता बन गये हैं. खबर है कि रितिक ने अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदडो’ के लिए काफी बडी राशि की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रितिक ने अपनी इस फिल्म के लिए 50 करोड रुपये की मांग की है. रितिक फिल्म के […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रौशन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाले अभिनेता बन गये हैं. खबर है कि रितिक ने अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदडो’ के लिए काफी बडी राशि की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रितिक ने अपनी इस फिल्म के लिए 50 करोड रुपये की मांग की है. रितिक फिल्म के मुनाफे में कोई हिस्सा नहीं लेने वाले हैं.
फिल्म ‘मोहन जोदडो’ को आशुतोष गोवारिकर निर्देशित करने जा रहे हैं. यह एक पीरियड फिल्म है. इससे पहले पीरियड फिल्म में आशुतोष ने ‘जोधा-अकबर’ बनाया था. इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में रितिक रौशन और ऐश्वर्या राय थे. यह फिल्म जोधा और अकबर की प्रेम कहानी पर आधारित थी. इस फिल्म ने बॉलीवुड में अच्छा करोबार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










