ePaper

अपनी सुरक्षा करना जानती हूं: बिपाशा

Updated at : 15 Sep 2014 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी सुरक्षा करना जानती हूं: बिपाशा

साजिद खान की फिल्‍म ‘हमशकल्‍स’ तो बॉक्‍सआफिस पर बुरी तरह पिट गई लेकिन फिल्‍म की शूटिंग के दौरान हुए कुछ वाकये अभी भी चर्चे में हैं. बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु ने चर्चे में आये कुछ वाकये को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि जैसी बातें फिल्‍म को लेकर हो रही हैं […]

विज्ञापन

साजिद खान की फिल्‍म ‘हमशकल्‍स’ तो बॉक्‍सआफिस पर बुरी तरह पिट गई लेकिन फिल्‍म की शूटिंग के दौरान हुए कुछ वाकये अभी भी चर्चे में हैं. बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु ने चर्चे में आये कुछ वाकये को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि जैसी बातें फिल्‍म को लेकर हो रही हैं वो पूरी तरह से गलत है.

दरअसल कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि साजिद खान निर्देशित फिल्‍म ‘हमशकल्‍स’ की शूटिंग के दौरान बिप्‍स के पास साजिद ने कुछ असभ्‍य प्रस्‍ताव रखा था. लेकिन बिपाशा ने ऐसी किसी भी तरह की बातों को सिरे से नकार दिया है. उनका कहना है कि ‘फिल्‍म की शूटिंग को लेकर कुछ घृणित खबरें बनाई गईं थीं.’ उन्‍होंने इस तरह की किसी भी खबरों को अफवाह करार कर दिया है.

इसे लेकर बिपाशा का कहना है कि मैं स्‍प्‍ष्‍ट कर देना चाहती हूं कि ‘हमशकल्‍स’ की शूटिंग के दौरान कुछ भी ऐसा नहीं हुआ था.’ उन्‍होंने कहा कि ‘मैं ऐसी लडकी नहीं हैं जिसके साथ कोई गलत कर सके. मैं जोशिली और स्‍पष्‍टवादी लडकी हूं. कोई मेंरे साथ कुछ भी गलत नहीं कर सकता है. मुझे पता है कि अपनी सुरक्षा कैसे करनी है.’

‘हमशकल्‍स’ में मुख्‍य भूमिका में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, तमन्‍ना भाटिया, ईशा गुप्‍ता और बिपाशा बसु थीं. फिल्‍म के बाद निर्देशक साजिद खान के साथ बिपाशा के संबंध के बारे में उन्‍होंने कहा कि साजिद के साथ उनके संबंध बिल्कुल ठीक नहीं हैं. उन्‍होंने फिल्‍म के प्रोमोशन में जाने से भी मना कर दिया था. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म में उन्‍होंने सिर्फ वहीं किया जो निर्देशक ने उनसे करने को कहा था.

गौरतलब है कि हाल ही में बिपाशा की फिल्‍म ‘क्रिएचर 3डी’ रिलीज हुई है. इस फिल्‍म को भी बॉक्‍सआफिस पर अच्‍छी ओपनिंग नहीं मिली है. जानकारों के अनुसार इस फिल्‍म ने अबतक 6.88 करोड रुपये की कमाई की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola