ePaper

सुनील शेट्टी के बेटे को प्रमोट करेंगे सलमान

Updated at : 08 Sep 2014 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
सुनील शेट्टी के बेटे को प्रमोट करेंगे सलमान

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सबकी मदद करते रहते है. सलमान खान इन दिनों सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘हीरो’ का निर्माण कर रहे है. इस फिल्‍म में सलमान आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की पुत्री अथिका शेट्टी को इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं. इसके अलावा सलमान ने अब […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सबकी मदद करते रहते है. सलमान खान इन दिनों सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘हीरो’ का निर्माण कर रहे है. इस फिल्‍म में सलमान आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की पुत्री अथिका शेट्टी को इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं.

इसके अलावा सलमान ने अब सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी को भी लॉन्च करने का फैसला किया है. अहान बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू करने की तैयारी में जुट गये है.

वहीं आजकल यह चर्चा गर्म है कि सलमान खान ने अभी हाल ही में सुनील शेट्टी से मिले थे. काफी लंबे डिस्कशन के बाद सलमान ने सुनील को वादा किया है कि वे अहान को अपनी फिल्म में मौका देंगे.

फिलहाल इनदिनों सलमान अपने आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम कर रहें है. फिल्‍म में इनके आपोजिट सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका में है. इस फिल्‍म में सलमान डबल रोल में है.

‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान प्रेम और विजय बनकर दर्शकों का एंटरटेन करेंगे. फिलम की खास बात यह होगी कि सलमान इस फिल्‍म में एक शर्मीले युवक का किरदार निभाने वाले है. ऐसा किरदार सलमान ने फिल्‍म ‘हम साथ-साथ है’ में निभाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola