अरशद राजनीतिक स्टाइल में कहेंगे ''वेलकम टू करांची''

बॉलीवुड के कॉमेडियन यानि सर्किट अरशद वारसी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू करांची’ में नजर आएंगे. इस बारे में अरशद वारसी का कहना है कि उनकी इस फिल्म में हल्की फुल्की कॉमेडी है. यह राजनीतिक मुद्दों पर बनी फिल्म है. उन्होंने कहा फिल्म में मेरा किरदार नौसेना के पूर्व अधिकारी का है जो बिना जरूरी दस्तावेज […]
बॉलीवुड के कॉमेडियन यानि सर्किट अरशद वारसी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू करांची’ में नजर आएंगे. इस बारे में अरशद वारसी का कहना है कि उनकी इस फिल्म में हल्की फुल्की कॉमेडी है. यह राजनीतिक मुद्दों पर बनी फिल्म है.
उन्होंने कहा फिल्म में मेरा किरदार नौसेना के पूर्व अधिकारी का है जो बिना जरूरी दस्तावेज के करांची चला जाता है. आप सोच सकते हैं कि आगे क्या होगा.
आशिष आर.मोहन के निर्देशन मे बन रही इस फिल्म में इरफान खान और पाकिस्तान तथा बांग्लादेश के कुछ कलाकार भी काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग लंदन में की जायेगी.
इस फिल्म को लेकर अरशद खासा उत्साहित है. वे काफी दिनों बाद फिल्म करने जा रहें है. उनके सीरीयस किरदार को दर्शक कितना पसंद करते है यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चल पाएगा.
उल्लेखनय है कि अरशद वारसी ने अपने कॉमेडी किरदार से लोगों का काफी मनोरंजन किया है. दर्शक भी उन्हें कॉमेडियन के किरदार में काफी पसंद करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




