ePaper

सलमान ने की ‘हैप्पी न्यू इयर’ की तारीफ

Updated at : 18 Aug 2014 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान ने की ‘हैप्पी न्यू इयर’ की तारीफ

मुंबई:अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है. ईद में एक दूसरे के गले लगने के बाद सलमान खान ने शाहरुख की आगामी फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है. दोनों अभिनेताओं के संबंध मधुर होते दिख रहे हैं क्योंकि सलमान और शाहरुख एक दूसरे […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है. ईद में एक दूसरे के गले लगने के बाद सलमान खान ने शाहरुख की आगामी फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है.

दोनों अभिनेताओं के संबंध मधुर होते दिख रहे हैं क्योंकि सलमान और शाहरुख एक दूसरे के गुणगान कर रहे हैं और लोगों के बीच दोस्ताना ताल्लुक दिखा रहे हैं. सलमान (48) ने शाहरु ख की नयी फिल्म के बारे में ट्विटर पर तारीफों के पुल बांधे हैं.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, अभी-अभी हैप्पी न्यू इयर का प्रोमो देखा है. गौरतलब है कि सलमान की हालिया फिल्म ‘किक’ हिट रही है. ‘हैप्पी न्यू इयर’ का निर्देशन फराह खान ने किया है. इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी भी हैं. यह दिवाली में रुपहले पर्दे पर आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola