बोलीं प्रियंका, ‘मैरी कौम’ तो मैं मुफ्त में भी कर सकती थी

Updated:
विज्ञापन
बोलीं प्रियंका, ‘मैरी कौम’ तो मैं मुफ्त में भी कर सकती थी

मुंबई:अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्‍म मेरी कॉम को लेकर कॉफी उत्साहित हैं. वे इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. उनका कहना है कि वह हर फिल्म को ऐसे लेती हैं जैसे कि वह ‘मुगल ए आजम’ में अभिनय कर रही हों और ‘मैरी कौम’ तो वे मुफ्त में भी कर देतीं. इस फिल्म में […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्‍म मेरी कॉम को लेकर कॉफी उत्साहित हैं. वे इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. उनका कहना है कि वह हर फिल्म को ऐसे लेती हैं जैसे कि वह ‘मुगल ए आजम’ में अभिनय कर रही हों और ‘मैरी कौम’ तो वे मुफ्त में भी कर देतीं. इस फिल्म में अभिनेत्री ओलिंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कौम की कहानी चरितार्थ करते नजर आयेंगी.

इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है. बुधवार रात एक कार्यक्रम में प्रियंका ने कहा, जो भी फिल्म मैं करती हूं वह मेरे लिए ‘मुगल ए आजम’ जैसी ही होती है. मेरे लिए मेरी हर फिल्म विशेष है. तो अब ‘मैरी कौम’ भी मेरे लिए ‘मुगल ए आजम’ हुई. उनसे यह पूछने पर कि क्या इस फिल्म में उनका अभिनय ‘बर्फी’ से भी अच्छा है, उन्होंने जबाव दिया, मैं खुद अपने अभिनय के बारे में नहीं बता सकती, इसके बारे में तो आप लोग यानी दर्शक ही निर्णय करेंगे.

उन्होंने कहा, मेरे लिए काम पूजा है और मैं इसे पैसों से नहीं तौलती. मैं अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत करती हूं. अगर पैसे मिलते हैं तो ठीक नहीं तो ऐसी फिल्म (मैरी कौम) तो मुफ्त में भी कर देती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola