ऋषि कपूर ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर कहा, ''संक्रमण हुआ था, इलाज करा रहा हूं''

नयी दिल्ली : दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने रविवार को कहा कि उन्हें संक्रमण हुआ है, जिसका वह इलाज करा रहे हैं. ऐसी खबरें आई थीं कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के के लिये दिल्ली में मौजूद कपूर (67) अस्पताल में भर्ती हैं. ऋषि कपूर ने कहा, ”मुझे संक्रमण हुआ था, जिसका मैं इलाज […]
नयी दिल्ली : दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने रविवार को कहा कि उन्हें संक्रमण हुआ है, जिसका वह इलाज करा रहे हैं. ऐसी खबरें आई थीं कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के के लिये दिल्ली में मौजूद कपूर (67) अस्पताल में भर्ती हैं.
ऋषि कपूर ने कहा, ”मुझे संक्रमण हुआ था, जिसका मैं इलाज करा रहा हूं. परेशान होने की जरूरत नहीं. मुझे लगता है कि ऐसा प्रदूषण के कारण हुआ.”
मीडिया में आई कई खबरों में दावा किया गया है कि ऋषि के बेटे रणबीर कपूर अपनी महिला मित्र आलिया भट्ट के साथ अपने पिता से मिलने मुंबई से दिल्ली आए हैं. ऋषि कपूर अमेरिका में लगभग एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद 2019 में वापस भारत लौटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




