ePaper

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- क्‍यों किया निक को डेट करने का फैसला

Updated at : 18 Jan 2020 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- क्‍यों किया निक को डेट करने का फैसला

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि आखिर ऐसी कौन सी वह बात थी जिसके चलते वह अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस को डेट करना चाहती थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री ने साझा किया है कि निक के म्यूजिक वीडियो ‘क्लोज’ के […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि आखिर ऐसी कौन सी वह बात थी जिसके चलते वह अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस को डेट करना चाहती थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री ने साझा किया है कि निक के म्यूजिक वीडियो ‘क्लोज’ के हॉट सीन्स ही उनके इस फैसले के पीछे की एक बड़ी वजह थी.

एक अमेरिकी मासिक महिला फैशन पत्रिका के फरवरी अंक के लिए प्रियंका ने अपनी दिनचर्या को साझा किया है और उन्होंने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा, सुबह सबसे पहले मैं कोई गाना बजाती हूं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मेरी जिंदगी हमेशा से ही कुछ हद तक संगीतमय रही है और अब निक के साथ यह पूरी तरह से ही संगीतमय हो गई है. मैंने ‘क्लोज’ के वीडियो को देखने के बाद निक को डेट करने का फैसला लिया, यह मेरा पसंदीदा गाना है.’

बता दें कि, शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों काफी खुश हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं. नये साल के जश्न के दौरान मियामी में अपने भाइयों के साथ निक ने शो में परफॉर्मेंस दी. जहां प्रियंका ने हमेशा की तरह अपने पति के लिए चीयर किया. वहीं निक ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

निक ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 2019 मेरे जीवन के सबसे अविश्वसनीय वर्षों में से एक था. मैं वह सब देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता जो 2020 लाना चाहता है. सभी को नया साल मुबारक हो! इससे पहले, प्रियंका ने समुद्र तट पर दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, जैसा होना चाहिए वैसा ही जीवन.

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म नेटफिलिक्स पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola