सलमान-रितिक को पीछे छोड़, ''पंगा'' के ट्रेलर से कंगना बनी नंबर 1 !

बॉलीवुड के अखाड़े में कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ की एंट्री क्या हुई कि हर जगह सिर्फ पंगा का डंका बज रहा है. ‘पंगा’ के ट्रेलर का बिगुल ऐसा बज रहा हैं कि उसके आगे हर बड़ी फिल्म का ट्रेलर फीका नजर आ रहा है. दबंग, सुपर 30 और स्ट्रीट डांसर जैसे बड़ी फिल्मों के […]
बॉलीवुड के अखाड़े में कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ की एंट्री क्या हुई कि हर जगह सिर्फ पंगा का डंका बज रहा है. ‘पंगा’ के ट्रेलर का बिगुल ऐसा बज रहा हैं कि उसके आगे हर बड़ी फिल्म का ट्रेलर फीका नजर आ रहा है. दबंग, सुपर 30 और स्ट्रीट डांसर जैसे बड़ी फिल्मों के ट्रेलर को पछ़ाड ‘पंगा’ का ट्रेलर 2019 का एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जानेवाला ट्रेलर बन गया है.
कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. लोगों ने इस ट्रेलर को शानदार रिस्पांस दिया. इस फिल्म में कंगना रनौत एक कबड्डी की खिलाड़ी है जो शादी के बाद अपने सपने को अधूरा छोड़ देती है. हालांकि शादी के बाद फिर से सपना पूरा करने की अलख जगती है और वो एक बार फिर मैदान में उतरती है.
शादी और बच्चे के बाद एक महिला की कबड्डी खेलने के सपने को साकार करने की इस कहानी को कंगना के चाहनेवालो ने सर-आंखों पर बिठाया. ट्रेलर को इतना प्यार दिया कि फ़िल्म पंगा का ट्रेलर साल 2019 का अब तक सबसे कम वक़्त में सबसे ज्यादा देखे जानेवाला ट्रेलर बन गया है.
फैन्स का इतना प्यार देखकर यही लग रहा हैं कि अब बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस की फिल्मों के ट्रेलर को भी बराबरी का दर्जा मिल रहा हैं जो एक समय मे सिर्फ पुरुष प्रधान फिल्मो को ही मिलती थी. इस फिल्म में कंगना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




