ePaper

एक्टिंग से पहले ये काम करती थीं कियारा आडवाणी

Updated at : 07 Dec 2019 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
एक्टिंग से पहले ये काम करती थीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इस साल ‘कबीर सिंह’ जैसी हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में अपने कदम मजबूत कर लिए हैं. उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. कियारा के पास अब कई फिल्मों के अच्छे ऑफर हैं. अब उनकी आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ है. इस फिल्म में कियारा […]

विज्ञापन

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इस साल ‘कबीर सिंह’ जैसी हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में अपने कदम मजबूत कर लिए हैं. उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. कियारा के पास अब कई फिल्मों के अच्छे ऑफर हैं. अब उनकी आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ है. इस फिल्म में कियारा एक प्रेग्नेंट औरत का किरदार निभा रही हैं.

‘गुड न्यूज’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने बताया कि एक्टर बनने से पहले, मेरी पहली जॉब मेरी मां के प्री-स्कूल में लगी थी. मैं वहां सुबह 7 बजे पहुंचकर बच्चों की देखभाल (बेबी सिटिंग का काम) किया करती थी.

उन्होंने बताया कि मैं नर्सरी पोयम्स गाती थी, उन्हें अल्फाबेट्स और नंबर्स याद करवाती थी और यहां तक कि मैंने उनके डायरपर भी चेंज किये हैं. मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं. किसी दिन मैं भी अपना बच्चा चाहूंगी क्योंकि मुझे लगता है कि यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है.

कियारा इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म कबीर सिंह में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में उनकी कास्ट‍िंग शाहिद कपूर के अपोजिट की गयी थी. इस फिल्म से जितनी शोहरत शाहिद को मिली, उतनी ही फेमस कियारा भी हुईं हैं.

कियारा ने वर्ष 2014 में फगली से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वे एमएस धोनी, मशीन, लस्ट स्टोरीज और कलंक में अपने एक्ट‍िंग स्क‍िल्स का परिचय दिया. कियारा ने साउथ मूवीज में भी अपनी अच्छी जगह बनायी है. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में करण जौहर की फिल्म गुड न्यूज भी शामिल है. इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ अहम रोल प्ले कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola