ePaper

#GoodNewwzTrailer : कंफ्यूजन के साथ कॉमेडी का डोज़, यहां देखें ट्रेलर

Updated at : 18 Nov 2019 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
#GoodNewwzTrailer : कंफ्यूजन के साथ कॉमेडी का डोज़, यहां देखें ट्रेलर

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की आनेवाली फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. IVF टेक्नॉलजी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म में कॉमेडी-कंफ्यूजन और ड्रामा है. फिल्‍म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्‍म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की आनेवाली फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. IVF टेक्नॉलजी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म में कॉमेडी-कंफ्यूजन और ड्रामा है. फिल्‍म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्‍म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस फिल्‍म से करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. फिल्‍म का ट्रेलर शानदार है.

साल 2019 में फिल्‍म केसरी से शानदार शुरुआत करने के बाद अब अक्षय साल के अंत में दर्शकों को शानदार ट्रीट देनेवाले हैं. बीते दिनों फिल्‍म का पोस्‍टर सामने आया था जिसके बाद फैंस बेसब्री से इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे.

अक्षय तो अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने ही जाते हैं, दिलजीत दोसांझ के पंच में दमदार लग रहे हैं. कबीर सिंह की सक्‍सेस के बाद कियारा इस फिल्‍म में नजर आ रही हैं. दोनों कप्‍ल्‍स की कैमेस्‍ट्री शानदार लग रही है. ट्रेलर देखकर फैंस फिल्‍म के सुपरहिट होने की उम्‍मीद जता रहे हैं.

क्‍या है कहानी ?

फिल्‍म की कहानी दो कपल (बत्रा v/S बत्रा) की है. एक क‍पल करीना और अक्षय है जबकि दूसरा कपल दिलजीत और कियारा का है. दोनों कपल बच्‍चे के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी IVF टेक्नॉलजी का सहारा लेते हैं. लेकिन नाम एकजैसे होने की वजह गड़बड़ हो जाती है. अस्‍पताल में दोनों के सरनेम बत्रा होने की वजह से स्‍पर्म मिक्‍सअप हो जाते थे. इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्‍ट आता है.

फिल्‍म का निर्देशन राज मेहता ने किया है. यह उनकी पहली डायरेक्‍शन फिल्‍म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola