VIDEO : संस्पेंस-थ्रिलर से भरा है इमरान हाशमी की ‘द बॉडी’ का ट्रेलर

इमरान हाशमी अब अपनी नयी फिल्म ‘द बॉडी’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है. फिल्म द बॉडी का ट्रेलर काफी थ्रिलर और सस्पेंस से भरा है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. […]
इमरान हाशमी अब अपनी नयी फिल्म ‘द बॉडी’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है. फिल्म द बॉडी का ट्रेलर काफी थ्रिलर और सस्पेंस से भरा है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इनके अलावा वेदिका और सोभिता धूलिपाला ने भी इस फिल्म में काम किया है. सुनील इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के ट्रेलर में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर का दमदार किरदार देखा जा सकता है.
ट्रेलर से लगता है कि इमरान और ऋषि अपने-अपने किरदार में पूरी तरह से डूब चुके हैं. ये फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जिसमें एक औरत की लाश लैब से गायब हो जाती है और किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि लाश कैसे गायब हुई?
जिस औरत की लाश लैब से गायब होती है, उसके पति के किरदार के रूप में इमरान भूमिका अदा कर रहे हैं. लाश गायब होने के बाद लाश की तलाश की जाती है, जिससे कई सारे राज खुलते चले जाते हैं. फिल्म ‘द बॉडी’ मलयालम डायरेक्टर जीतू जोसेफ का बॉलीवुड डायरेक्टोरियल डेब्यू है.
जोसेफ का इस फिल्म को लेकर कहना है कि इस क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ने उन्हें काफी उत्साहित किया है. वहीं इस फिल्म में थोड़े हॉरर सीन भी देखने को मिलेंगे. फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




