ePaper

आमिर खान की फिल्म ''लाल सिंह चड्ढा'' का मोशन पोस्टर रिलीज; क्या पता हम में है कहानी, या हैं कहानी में हम...

Updated at : 06 Nov 2019 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म ''लाल सिंह चड्ढा'' का मोशन पोस्टर रिलीज; क्या पता हम में है कहानी, या हैं कहानी में हम...

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जानेवाले आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है. इसमें फिल्म का नाम भी बेहद कलात्मक ढंग से लिखा नजर आ रहा है. इसके साथ ही म्यूजिक और एकगीत का मुखड़ा भी सुनाई दे रहा है- क्या पता हम में है कहानी, या […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जानेवाले आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है. इसमें फिल्म का नाम भी बेहद कलात्मक ढंग से लिखा नजर आ रहा है. इसके साथ ही म्यूजिक और एकगीत का मुखड़ा भी सुनाई दे रहा है- क्या पता हम में है कहानी, या हैं कहानी में हम.

यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/B4g1emyhiUT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

गौरतलब है कि आमिर खान की यहफिल्म 1994 में आयी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ (1994) का रीमेक है. इसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य किरदार निभाया था. ‘फॉरेस्ट गम्प’ ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किये थे. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था. यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. ‘फॉरेस्ट गम्प’ आम दर्शकों के लिए हमेशा दिल के करीब रहने वाली इमोशनल फिल्म रही है.

1994 में रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म को अब बॉलीवुड में बनाया जा रहा है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए आमिर खान जमकर मेहनत कर रहे हैं. इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी. बीते गुरुवार अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola