ePaper

मलाइका अरोड़ा का खुलासा - ऐसी होगी उनकी ड्रीम वेडिंग

Updated at : 05 Nov 2019 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा का खुलासा - ऐसी होगी उनकी ड्रीम वेडिंग

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई महीनों से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों को अक्‍सर वेकेशन इंज्‍वॉय करते देखा गया है. इसके अलावा दोनों कभी साथ में पार्टी या फिर आउटिंग में साथ नजर आते हैं. दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई महीनों से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों को अक्‍सर वेकेशन इंज्‍वॉय करते देखा गया है. इसके अलावा दोनों कभी साथ में पार्टी या फिर आउटिंग में साथ नजर आते हैं. दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन दोनों की स्‍ट्रान्‍ग कैमेस्‍ट्री तसवीरों में नजर आती है. पिछले दिनों खबरें थी कि दोनों जल्‍द ही शादी करनेवाले हैं. अब मलाइका ने अपनी ड्रीम वेडिंग का खुलासा किया है.

हाल ही में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया के शो में पहुंची थीं जहां उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाईफ से जुड़ी कई बातें शेयर की. मलाइका ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी ड्रीम वेडिंग किसी बीच पर होगी, जो एक वाइट वेडिंग सेरेमनी होगी.

उन्‍होंने आगे कहा कि खुद को शादी में एली साब के गाउन में देखना चाहती हैं. मलाइका ने यह भी बताया कि, उनकी गर्ल गैंग उनकी ब्राइडमेड्स बनने वाली है, उनकी सबसे करीबी दोस्‍त वाहबिज़ मेहता उनकी बेस्‍ट वूमेन बनेंगी. मलाइका की बातों से साफ है कि वह अपनी वेडिंग को लेकर काफी एक्‍साइटिड हैं.

वहीं अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, उनको (अर्जुन कपूर) लगता है कि मैं बहुत बुरी तसवीरें लेती हूं और वो मेरी काफी अच्‍छी तसवीरें लेते हैं. इसलिए मैं जो तसवीरें लेती हूं वो उनसे तुलना नहीं कर पाती हैं.

बता दें कि सोशल मीडिया पर भी मलाइका और अर्जुन की तसवीरों को बेहद पसंद किया जाता है. दोनों एक दूसरे के पोस्‍ट्स पर मजेदार कमेंट्स करते हैं जिसे बेहद पसंद किया जाता है. कुछ महीनों तक इस लवबर्ड ने अपने प्‍यार को छुपा कर रखा लेकिन अब उन्‍होंने अपने रिलेशनशिप कोपब्लिक कर दिया है. हालांकि शादी को लेकर दोनों ने कोई खुलासा नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola