Bigg Boss 13: कंटेस्टेंट पर भड़के सलमान खान, गुस्से में कह दी ये बड़ी बात, VIDEO

टीवी का चर्चित शो बिग बॉस 13 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. एक बार फिर यह शो चर्चा में आ गया है क्योंकि शो के होस्ट सलमान खान इस सीजन में पहली बार बेहद गुस्से में नजर आये हैं. वीकेंड के वार का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें […]
टीवी का चर्चित शो बिग बॉस 13 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. एक बार फिर यह शो चर्चा में आ गया है क्योंकि शो के होस्ट सलमान खान इस सीजन में पहली बार बेहद गुस्से में नजर आये हैं. वीकेंड के वार का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान आपा खोते नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में सलमान कंटेस्टेंट से कहते नजर आ रहे हैं कि आप जिसे मजाक समझ रही हैं वह गंभीर मुद्दा है. इसके बाद वे बेहद गुस्सा हो जाते हैं और स्टेज से उतरकर चले जाते हैं.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सलमान खान बिग बॉस के मंच पर गुस्से में नजर आये हैं, इस बार फिर दबंग खान कंटेस्टेंट पर भड़क गये हैं. वे कंटेंस्टेंट की हरकतें देखकर बेहद नाराज़ हो गये हैं.
बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किये गये वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान एक फीमेल कंटेस्टेंट से कहते नजर आ रहे हैं,’ आप इसे मजाक़ समझकर खेल रही हैं, वह सीरीयस है.’ इसके बाद वह जाते हुए कहते है- यह करने के लिए किसी और को लेकर आयें.’ वीडियो में सलमान के गुस्से से चिल्लाने की आवाज आती हैं और वह मेकर्स से किसी और को लाने के लिए कहते हैं.
https://twitter.com/BiggBoss/status/1186160267278737408?ref_src=twsrc%5Etfw
सलमान अपने एक पुराने इंटरव्यू में कह चुके हैं,’ सच कहूं तो, हर साल मुझे ऐसा लगता है कि मुझे यह शो छोड़ देना चाहिए. हर साल, मुझे लगता है कि यह अब पर्याप्त है लेकिन यह एक अच्छी यात्रा रही है, एक या दो प्रतियोगियों को छोड़कर, जो सब कुछ बिगाड़ देते हैं. यह ऐसा है जैसे आप खीर तैयार करते हैं और कोई उसमें नमक छिड़कता है. वे बस चीजों को गड़बड़ करते हैं, और इससे भी अधिक, वे अपने जीवन को गड़बड़ करते हैं जो इसका दुखद हिस्सा है.’
बता दें कि, बिग बॉस 13 में दो कंटेस्टेंट दलजीत कौर और कोएना मित्रा घर से बाहर हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




