रणबीर को तौलिये में देखना चाहती हैं ये एक्ट्रेस, आलिया ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

आईफा 2019 का कार्यक्रम इस साल कई मायनों में खास रहा. जल्द ही इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर होनेवाला है. इससे पहले इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आयुष्मान खुराना कई स्टार्स से अलग-अलग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. आयुष्मान एक्टर विक्की कौशल से पूछते हैं कि आप किस सेलीब्रिटी […]
आईफा 2019 का कार्यक्रम इस साल कई मायनों में खास रहा. जल्द ही इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर होनेवाला है. इससे पहले इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आयुष्मान खुराना कई स्टार्स से अलग-अलग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. आयुष्मान एक्टर विक्की कौशल से पूछते हैं कि आप किस सेलीब्रिटी को बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं ? विक्की कहते हैं कि ‘मैं रणवीर सिंह को बिग बॉसमें देखना चाहते हैं. मुझे देखना है घर उन्हें कैसे रोक सकता है.’ यह सुनकर रणवीर और दीपिका पादुकोण हंसने लगते हैं.
इसके बाद आयुष्मान खुराना अभिनेत्री नुसरत भरूचा से पूछते हैं,’ आप बिग बॉस में किस एक्टर को तौलिये में देखना चाहती हैं ? इस पर नुसरत कहती हैं- ‘बोल दूं… रणबीर कपूर’. नुसरत के इस जवाब के वहां मौजूद लोग ठहाका मारकर हंसते हैं.
इसके बाद आयुष्मान कहते हैं कि आलिया यहीं बैठी हैं. तभी आलिया भट्ट भी नुसरत की तरफ उंगली दिखाती हुईं हंसती हैं. इसके बाद नुसरत हंसते हुए कहती हैं,’ सॉरी…’ बता दें कि पिछले कुछ समय से रणबीर और आलिया की अफेयर की खबरें सुर्खियों पर है.
https://twitter.com/ColorsTV/status/1184366710821777414?ref_src=twsrc%5Etfw
रणबीर और आलिया को कई मौकों पर एकसाथ देखा जाता है. पिछले दिनों दोनों की शादी की खबरें भी आ रही थीं, हालांकि इस बारे में दोनों स्टार्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. फिलहाल दोनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस दौरान दोनों एकदूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखे जा सकते हैं. रणबीर-आलिया जल्द ही ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए मनाली रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




