#HappyBirthdayAmitabhBachchan : बेटी श्वेता बच्चन ने पापा को ऐसे किया बर्थडे विश, खास है ये तसवीर

आज बॉलीवुड के महानायक और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन है. उन्हें सोशल मीडिया के जरिये प्रशंसक लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं. इस मौके पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने बेहद ही खास अंदाज में अपने पिता अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने पिता के […]
आज बॉलीवुड के महानायक और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन है. उन्हें सोशल मीडिया के जरिये प्रशंसक लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं. इस मौके पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने बेहद ही खास अंदाज में अपने पिता अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने पिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट और एक रंगीन फोटो शेयर की है. अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन में एक खास तरह की बॉन्डिंग हैं जो अक्सर देखने को मिलती है.
श्वेता ने एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे पिता के साथ खड़ी दिख रही हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,’ जब आप हिमालय की चोटी पर पहुंच जायें तो आपको बढ़ते रहना होता है. हैप्पी बर्थर्ड पापा. आई लव यू.’
श्वेता ने एक और तसवीर शेयर की है जो उनके बचपन की है. इस तसवीर में वह अमिताभ बच्चन की गोद में हैं. उन्होंने इस तसवीर को शेयर करते हुए लिखा,’ घर, रहने के लिए केवल एक जगह ही नहीं बल्कि इंसान है.’ यह तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ (KBC 11) में बताया था कि वे इस बार अपना जन्मदिन धूम-धाम से नहीं मनायेंगे. उन्होंने कहा था कि उनके बाकी दिनों की तरह ही यह दिन भी है. मैं खुश हूं कि मैं काम कर रहा हूं और स्वस्थ जीवन जी रहा हूं. मेरा शरीर अपनी आत्मा से कदम से कदम मिलाकर चल रहा है.
उन्होंने बचपन की यादों को साझा करते हुए यह भी बताया कि, उनके बाबूजी यानि दिवंगत हरिवंश राय बच्चन उनके लिए हमेशा कविता लिखते थे और उनके जन्मदिन पर पढ़कर सुनाया करते थे. केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन अक्सर खुद से जुड़ी पुरानी यादों को साझा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










