ePaper

सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, पुलिस के हाथ लगा 29 साल से फरार अपराधी

Updated at : 10 Oct 2019 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, पुलिस के हाथ लगा 29 साल से फरार अपराधी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले 62 वर्षीय एक व्यक्ति को तीन दशक पुराने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. शहर पुलिस की अपराध शाखा की ‘यूनिट-4′ ने खान के गोराई स्थित बंगले से उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले 62 वर्षीय एक व्यक्ति को तीन दशक पुराने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. शहर पुलिस की अपराध शाखा की ‘यूनिट-4′ ने खान के गोराई स्थित बंगले से उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस पिछले 29 साल से उसकी तलाश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा बताया जा रहा है.

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया कि राणा और कुछ अन्य लोग चोरी के मामले में कथित रूप में संलिप्त हैं और उन्हें 1990 में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राणा को जमानत पर रिहा किया गया था और तब से वह फरार था.

अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. हाल में अपराध शाखा के अधिकारियों को सूचना मिली कि राणा पिछले 20 साल से गोराई बीच इलाके के एक मकान में रह रहा है. जांच में पता चला कि राणा सलमान खान के बंगले की देखभाल का काम कर रहा है. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच जारी है.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उसे पता चला कि यह बंगला सलमान खान का है. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान को बिना बताये बंगले पर छापा मारा और राणा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में सलमान खान से पूछताछ की तैयारी है ताकि पता चल सके कि राणा कब से उनके संपर्क में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola