ePaper

इस वजह से ''कोमा'' में जानेवाले थे निक जोनास, किया बड़ा खुलासा

Updated at : 03 Oct 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
इस वजह से ''कोमा'' में जानेवाले थे निक जोनास, किया बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास इंटरनेशनल सिंगर और एक्‍टर हैं. अब भारत में भी निक जोनास लोकप्रिय हो गये हैं. निक जोनास अक्‍सर अपने दोनों भाई जो जोनास और केविन जोनास के साथ शो करते नजर आते हैं. हाल ही में निक जोनास ने अपने जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास इंटरनेशनल सिंगर और एक्‍टर हैं. अब भारत में भी निक जोनास लोकप्रिय हो गये हैं. निक जोनास अक्‍सर अपने दोनों भाई जो जोनास और केविन जोनास के साथ शो करते नजर आते हैं. हाल ही में निक जोनास ने अपने जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में निक ने सिगार एफिकियोनाडो मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह कोमा के बहुत करीब थे. निक ने बताया कि जब उन्‍हें डायबिटीज का पता चला था तो उस समय वे काफी छोटे थे.

निक ने बताया कि, जब मुझे इस बीमारी का पता चला तो मुझे इस बीमारी के बारे में जानकारी नहीं थी. मुझे वाकई ऐसा लग रहा था कि मैं मरने वाला हूं. मैं लगातार अपने माता-पिता से पूछता था कि क्‍या मैं ठीक हो जाऊंगा.’

उन्‍होंने आगे बताया.’ मेरे माता-पिता ने देखा कि मेरा वजन तेजी से कम हो रहा है. मुझे अस्‍पताल ले जाया गया जहां पता चला कि मेरा ब्‍लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ रहा है क्‍योंकि मुझे टाइप 1 डायबिटीज की समस्या हो चुकी थी. मात्र 13 साल की उम्र में जब यह पता चला तो मेरे माता-पिता को काफी धक्का लगा था.’

निक ने बताया कि,’ अगर मुझे एक दिन पहले अस्‍पताल नहीं ले जाया जाता तो मैं कोमा में जा सकता था. मैं बहुत डर गया था.’ इसके बाद निक ने अपने लाइफस्‍टाइल पर ध्‍यान देना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि अगर आप मेहनती और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल जीते हैं तो इस समस्‍या को आसानी से काबू में किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola