जानिए क्यों दीया मिर्जा कर रही है ''18 अक्टूबर'' का इंतजार!

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा ने खुलासा कर दिया है कि वो 18 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. दीया अपने मंगेतर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी करेंगी. दीया ने शादी की पुष्टि की और बताया कि, ‘आखिरकार हमने हमारी शादी की तारीख पक्की कर ली. मैं और साहिल 18 अक्टूबर […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा ने खुलासा कर दिया है कि वो 18 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. दीया अपने मंगेतर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी करेंगी.
दीया ने शादी की पुष्टि की और बताया कि, ‘आखिरकार हमने हमारी शादी की तारीख पक्की कर ली. मैं और साहिल 18 अक्टूबर को शादी करेंगे.’
शादी दिल्ली में होगी, जिसमें दीया और साहिल के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. अपने फिल्मोद्योग के दोस्तों के लिए दीया संभवत: मुंबई में शानदार रिसेप्शन करेंगी.
साहिल का परिवार दिल्ली में रहता है, इसलिए शादी की सभी रस्में दिल्ली में होंगी.
दिया ने बताया, ‘चुनी गई तारीख पर दिल्ली में शादी का फैसला दोनों परिवारों का था.’ दीया को अपना पिया मिल गया. दीया फिलहाल अपनी शादी को लेकर बेहद खुश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




