धर्मेंद्र ने शेयर की पोते करण की तसवीर, बताया ”PPDKP” में कैसा होगा किरदार

सनी देओल के बेटे करण देओल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. करण जल्द ही पिता सनी देओल के डायरेक्शन में बनी फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. इनदिनों करण अपने पिता और दादा धर्मेंद्र के साथ फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. इस फिल्म से अभिनेत्री […]
सनी देओल के बेटे करण देओल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. करण जल्द ही पिता सनी देओल के डायरेक्शन में बनी फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. इनदिनों करण अपने पिता और दादा धर्मेंद्र के साथ फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. इस फिल्म से अभिनेत्री सहर बाम्बा भी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. अब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने पोते करण की खास तसवीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तसवीर के साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है.
इस तसवीर में करण स्केटिंग शूज पहने नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा,’ करण, मेरा प्यारा पोता, यह छोटा लड़का PPDKP में एक साहसी पर्वतारोही की भूमिका निभाने जा रहा है.’ फैंस इस तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि, करण, देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो बॉलीवुड में इंट्री करने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों ही रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है. करण की इस फिल्म को फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्साइटिड हैं. सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक कई सितारों ने करण देओल की इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था.
गौरतलब है कि ‘पल पल दिल के पास’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. पल पल दिल के पास से सनी देओल ने डायरेक्शन में कदम रखा है. फिल्म की शूटिंग लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की कई खूबसूरत वादियों में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










