27 सितंबर को रिलीज होगी हॉरर फिल्म ‘मैं जरूर आऊंगा’

अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग खत्म की है. फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस फिल्म के बाद अब अरबाज खान जल्द एक और फिल्म में नजर आयेंगे. जिसका मोशन पोस्टर उन्होंने अपने […]
अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग खत्म की है. फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस फिल्म के बाद अब अरबाज खान जल्द एक और फिल्म में नजर आयेंगे. जिसका मोशन पोस्टर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है.
इस हालिया पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि यह एक हॉरर फिल्म होने जा रही है और इस मोशन पोस्टर पर पहले बर्फ दिखायी गयी है जिस पर खुद पर खुद पैरों के निशान बनते जा रहे हैं और इसके बाद एक आदमी नजर आता है जिसके हाथ में चाकू होता है और उस चाकू से खून टपक रहा है, जिससे लिखा हुआ आता है ‘मैं जरूर आऊंगा’.
जी हां… इस आने वाली फिल्म का नाम है ‘मैं जरूर आऊंगा’. पोस्टर को देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो ही जायेंगे. कुछ ही देर पहले साझा किए गए इस मोशन पोस्टर वीडियो पर काफी सारे व्यूज भी अब तक आ चुके हैं. साथ ही दर्शक इस पर लाइक और कमेंट्स भी खूब एकाएक किये जा रहे हैं.
दर्शक इस फिल्म को लेकर अभी से काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और वो कमेंट्स कर इस फिल्म के बारे में और जानकारी चाह रहे हैं. अगले महीने 27 सितंबर को यह फिल्म रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




