बिग बी ने अपने फैन्स को दी ईद की मुबारकबाद

सूपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मिडिया के फैन्स को ट्विटर पर ईद की बधाई दी है. उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों को एक साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से खुशी के साथ ईद को मनाने की अपील की है. अमिताभ बच्चन शनिवार को अपने पुत्र अभिषेक की कबड्डी टीम के प्रोमोशन में मुंबई […]
सूपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मिडिया के फैन्स को ट्विटर पर ईद की बधाई दी है. उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों को एक साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से खुशी के साथ ईद को मनाने की अपील की है.
T 1160 – Eid Mubarak to all .. happiness, peace and togetherness .. pic.twitter.com/YSwxc9cmwv
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 28, 2014
अमिताभ बच्चन शनिवार को अपने पुत्र अभिषेक की कबड्डी टीम के प्रोमोशन में मुंबई के एन एस एयू आई स्टेडियम में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए. इस मौके पर वे कबड्डी के प्रोमोशन में भी आगे दिखे. हलांकि इस मैच में अभिषेक की टीम पिंक पैंथर की हार हुई लेकिन टीम के मालिक अभिषेक ने अपनी टीम को बाजीगर कहते हुए टीम की हार को स्वीकार कीया.
गौरतलब है कि बिग बी आजकल अपनी आने वाली फिलम ‘शमिताभ’ की सूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके लुक को हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीया था. यह फिल्म निर्देशक आर. बाल्की बना रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण के सूपरस्टार कमल हसन की बेटी अक्षरा हसन बॉलीवुड में इंट्री करने जा रही हैं. अमिताभ बच्चन ने इससे पहले ‘चीनी कम’ और ‘पा’ फिल्म में बाल्की के साथ काम कीया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




