अमेरिकी संग्रहालय में ओम पुरी को विशेष सम्मान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2014 7:07 AM
न्यूयार्क:प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी यहां एक विशेष सम्मान समारोह का हिस्सा होंगे जिसमें उनकी नवीनतम फिल्म ‘द हंड्रेथ-फुट जर्नी’ की प्रीव्यू स्क्रीनिंग भी की जायेगी. इस फिल्म में उनके साथ ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मिरेन ने काम किया है. 63 वर्षीय अभिनेता 3 अगस्त को म्यूजियम ऑफ दि मूविंग इमेज में अपने करियर पर आधारित […]
न्यूयार्क:प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी यहां एक विशेष सम्मान समारोह का हिस्सा होंगे जिसमें उनकी नवीनतम फिल्म ‘द हंड्रेथ-फुट जर्नी’ की प्रीव्यू स्क्रीनिंग भी की जायेगी. इस फिल्म में उनके साथ ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मिरेन ने काम किया है. 63 वर्षीय अभिनेता 3 अगस्त को म्यूजियम ऑफ दि मूविंग इमेज में अपने करियर पर आधारित एक चर्चा का हिस्सा होंगे जिनकी मेजबानी अभिनेत्री एवं लेखिका मधुर जाफरी करेंगी.
पुरी को समर्पित इस कार्यक्रम में उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों की झलकियां दिखायी जाएंगी और इसके बाद ‘द हंड्रेथ-फुट जर्नी’ की प्रीव्यू स्क्रीनिंग होगी. संग्रहालय के मुख्य संरक्षक डेविड श्वार्च ने कहा, ‘दि हंड्रेथ-फुट जर्नी’ एक जोशपूर्ण, सुंदर फिल्म है और ओम पुरी के लिए एक शोकेस है जो फिल्म में हेलेन मिरेन के साथ एक यादगार किरदार में हैं.
उन्होंने कहा, संग्रहालय में यह शाम दुनिया के सबसे प्रिय और प्रशंसित कलाकारों में से एक को सम्मान देने का एक बड़ा अवसर होगा. ‘द हंड्रेथ-फुट जर्नी’ फिल्म इसी नाम से लिखी गयी रिचर्ड सी मोराइस की किताब पर आधारित है जिसका निर्देशन लासे हॉलस्ट्रॉम ने किया है. पुरी फिल्म में भारत से विस्थापित हुए एक परिवार के मुखिया की भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










