ePaper

VIDEO: न्‍यूयॉर्क के सैलून में जब बजा ऋषि कपूर का सुपरहिट सॉन्‍ग ''मैं शायर तो नहीं...''

Updated at : 17 Aug 2019 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: न्‍यूयॉर्क के सैलून में जब बजा ऋषि कपूर का सुपरहिट सॉन्‍ग ''मैं शायर तो नहीं...''

ऋषि कपूर इनदिनों कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्‍यूयॉर्क में हैं. वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अपने ट्रीटमेंट और न्‍यूयॉर्क की फोटोज शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्‍होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. एक्‍टर बाल कटवाने के लिए सैलून […]

विज्ञापन

ऋषि कपूर इनदिनों कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्‍यूयॉर्क में हैं. वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अपने ट्रीटमेंट और न्‍यूयॉर्क की फोटोज शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्‍होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. एक्‍टर बाल कटवाने के लिए सैलून गये थे और वहां के लोगों ने उन्‍हें पहचान कर उनका हिंदी गाना ‘मैं शायर तो नहीं…’ बजा दिया. ऋषि कपूर के इस वीडियो को देखकर फिल्‍ममेकर महेश भट्ट की पुरानी यादें ताजा हो गई है.

ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’ हेयरकट कराते समय गाना सैलून में बजाया गया. रशियन शख्‍स ने मुझे पहचान लिया और अपने फोन से मेरा गाना बजाया. धन्‍यवाद सर्गी.’

इस वीडियो का देख कर महेश भट्ट को पुराना किस्‍सा याद आ गया. उन्‍होंने ऋषि कपूर के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’ यह गाना मुझे पुरानी यादों में ले गया. मुझे याद है जब मैं मास्‍को गया था तब एक रशियन कैब ड्राईवर मेरे सामने यह गीत गुनगुना रहा था. दिल को खुश कर देने वाली क्लिप. शुक्रिया.’

बता दें कि ऋषि कपूर इस समय कैंसर-मुक्‍त हो चुके हैं. बोनमैरो ट्रांसप्लांट के बाद वह भारत आयेंगे. बताया जा रहा है कि वे अगस्‍त और सितंबर के शुरूआत में आ सकते हैं. ऋषि कपूर की पत्‍नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर वहीं है. अक्‍सर तीनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola