कंगना और रंगोली मेरे लिए मायने नहीं रखती: तापसी पन्‍नू

Updated at : 10 Aug 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
कंगना और रंगोली मेरे लिए मायने नहीं रखती: तापसी पन्‍नू

एक्ट्रेस तापसी पन्नू द्वारा की गयी ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ के बाद उनके और कंगना रनौत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब तक जारी है. हाल ही में तापसी ने कहा कि कंगना और रंगोली उनके लिए मायने नहीं रखते. कंगना की बहन रंगोली ने जहां तापसी को सस्ती कॉपी कहा […]

विज्ञापन

एक्ट्रेस तापसी पन्नू द्वारा की गयी ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ के बाद उनके और कंगना रनौत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब तक जारी है. हाल ही में तापसी ने कहा कि कंगना और रंगोली उनके लिए मायने नहीं रखते. कंगना की बहन रंगोली ने जहां तापसी को सस्ती कॉपी कहा था वहीं कंगना ने बयान दिया कि वह बदतमीजी भरी बातें करती हैं जैसे मुझे एक डबल फिल्टर की जरूरत है और मैं काम से हटकर भाई- भतीजावाद के बारे में बात करती हूं. जब आप किसी को उंगली करते हैं तो चीजों को बर्दाश्त करने के लिए भी तैयार रहिए.

इसके बाद तापसी ने कंगना को जवाब देते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं नहीं जानती थी कि घुंघराले बालों को लेकर भी कोई कॉपीराइट होता है जिनके साथ मैं पैदा हुई हूं. तापसी ने साफ कहा कि मैं इन चीजों के लिए उनसे माफी नहीं मांगूंगी.

उन्होंने कहा कि जहां तक मेरे सस्ती होने का सवाल है तो कंगना दावा करती हैं कि वह सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं तो इस हिसाब से शायद मैं सस्ती हो गयी. तापसी ने कहा कि हम दोनों का ही एक ओपिनियन है और जो दिमाग में होता है कह देते हैं, जो अच्छी बात है. सिवाय इसके कि कई बार हम इसके चलते दिक्कत में पड़ जाते हैं. मैंने वो बात सकारात्मक ढंग से कही थी और इसमें बदतमीजी जैसा कुछ नहीं था.

उन्होंने कहा कि कंगना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनसे मैं सीखती हूं. मैं इस बारे में पूरी तरह आश्वस्त हूं. यह बहुत अजीब बात थी कि उन्होंने मुझे टारगेट किया. बदले में मैंने भी बैकफायर किया. तापसी ने कहा कि उन्होंने किसी विशिष्ठ को जवाब नहीं दिया था क्योंकि वे मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola