ePaper

विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की खबर हो रही वायरल

Updated at : 03 Aug 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की खबर हो रही वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर संग शादी रचायी थी. दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है. कपल रिलेशनशिप गोल्स देता है. अब विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, हाल ही में विद्या बालन को स्पॉट किया गया. एक वीडियो सोशल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर संग शादी रचायी थी. दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है. कपल रिलेशनशिप गोल्स देता है. अब विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, हाल ही में विद्या बालन को स्पॉट किया गया. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस वीडियो देखकर लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं.

हालांकि विद्या प्रेग्नेंट हैं या नहीं ये आने वाले समय में ही पता चलेगा. वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाये जा रहे हैं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की भी ऐसी ही खबरें आयी थीं.

हालांकि, ये खबरें निराधार साबित हुई. गलत कैमरा एंगल की वजह से ऐसा लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को तो बयान देना पड़ा कि प्रियंका प्रेग्नेंट नहीं हैं. अनुष्का शर्मा ने तो ऐसी रिपोर्ट्स पर भी निशाना साधा जिसमें एक्ट्रेस की शादी के बाद प्रेग्नेंसी की बात कही जाती है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन मशहूर साउथ सुपरस्टार और राजनेता एनटीआर की बायोपिक में नजर आयीं थीं. विद्या इसके अलावा अपनी फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं. वे इस फिल्म में तापसी पन्नू और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ काम कर रही हैं. मिशन मंगल को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मन जोशी, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हाड़ी जैसे सितारे नज़र आयेंगे. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है. वही अक्षय सिर्फ मिशन मंगल ही नहीं बल्कि हाउसफुल 4, गुड न्यूज, लक्ष्मी बॉम्ब और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola