रांची में मेंटल हेल्थ और हेल्दी माइंड को लेकर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड की राजधानी रांची लंबे वक्त से मानसिक अरोग्यशाला के रूप में अपनी पहचान रखता है. झारखंड में पहली बार मेंटल हेल्थ और हेल्दी माइंड को ध्यान में रखते हुए “ अनुभव फ़िल्म फ़ेस्टिवल” का आयोजन 28 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा रहा है. एक सर्वे के अनुसार झारखंड में छह […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड की राजधानी रांची लंबे वक्त से मानसिक अरोग्यशाला के रूप में अपनी पहचान रखता है. झारखंड में पहली बार मेंटल हेल्थ और हेल्दी माइंड को ध्यान में रखते हुए “ अनुभव फ़िल्म फ़ेस्टिवल” का आयोजन 28 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा रहा है. एक सर्वे के अनुसार झारखंड में छह फीसद से ज्यादा लोग मानसिक समस्या से ग्रसित हैं. मानसिक समस्या से निजात दिलाने में फिल्म अहम भूमिका निभा सकता है.
फ़िल्म फ़ेस्टिवल 28 जुलाई से 30 जुलाई तक केंद्रीय मनोरोग संस्थान, कांके में आयोजन किया जा रहा है. फ़िल्म फ़ेस्टिवल का ओपनिंग सेरेमेनी डॉक्टर श्याम प्रसाद ऑडिटॉरीयम, मोराबादी में आयोजित किया गया है. इस पूरे आयोजन की जानकारी प्रेस कोन्फ़्रेंस कर दी गयी जिसमें CIP के निर्देशक, फ़ेस्टिवल निर्देशक, और फ़ेस्टिवल से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे. इस मौके पर डॉ मोहन अगासे जो मनोचिकित्सक होने के साथ- साथ फिल्ममेकर, अभिनेता और थियेटर आर्टिस्ट हैं. इन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनायी है. इनकी अवार्ड विनिंग फिल्म " अस्तु " भी दिखाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










