ePaper

लंदन में जब ऑरेंज साड़ी में दिखीं नीना गुप्‍ता, यूजर्स बोले- कोई इतना...

Updated at : 18 Jul 2019 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
लंदन में जब ऑरेंज साड़ी में दिखीं नीना गुप्‍ता, यूजर्स बोले- कोई इतना...

नीना गुप्‍ता फिल्‍म ‘बधाई हो’ के बाद लगातार किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री अपनी बोल्‍ड फोटोज़ के चलते भी चर्चा में बन रहती हैं. इनदिनों नीना गुप्‍ता लंदन में हैं. वे यहां अपने प्रोफेशन कमिटमेंट की वजह से पहुंची हैं. उनकी कुछ खूबसूरत तसवीरें […]

विज्ञापन

नीना गुप्‍ता फिल्‍म ‘बधाई हो’ के बाद लगातार किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री अपनी बोल्‍ड फोटोज़ के चलते भी चर्चा में बन रहती हैं. इनदिनों नीना गुप्‍ता लंदन में हैं. वे यहां अपने प्रोफेशन कमिटमेंट की वजह से पहुंची हैं. उनकी कुछ खूबसूरत तसवीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन तसवीरें में वे भारतीय रंग में रंगी हुईं नजर आ रही हैं. नीना गुप्‍ता इन तसवीरों में ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं.

नीना गुप्‍ता की इस खास लुक की खासियत यह है कि उन्‍होंने लंदन के लिए किसी वेस्‍टर्न लुक को नहीं बल्कि साड़ी को चुना. नीना गुप्‍ता ने साड़ी के साथ ओपन हेयर किया हुआ है. फैंस को उनकी यह तसवीरें बेहद पसंद आ रही है.

https://www.instagram.com/p/B0BITFxlRtT/

एक यूजर ने लिखा,’ उम्र को चुनौती देती खूबसूरत महिला.’ एक और यूजर ने लिखा,’ साड़ी और बार… क्‍या डेडली कॉम्बिनेशन है.’ एक यूजर ने लिखा- ‘कोई इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ इस दुनिया की सबसे सुंदर महिला.’

https://www.instagram.com/p/Bz-FcOAFQgd/

नीना गुप्‍ता ने एक और तसवीर शेयर की है जिसमें वे अनुपम खेर के साथ नजर आ रही हैं. उन्‍होंने इस तसवीर के कैप्‍शन में लिखा,’ लंदन में रंग भर दिया.’ नीना ने अपने इस लुक को लाइट मेकअप और न्‍यूड लिपस्टिक से कंप्‍लीट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola