केरल ssc का प्रश्न सबसे लंबी हीरोइन कौन पर मचा बवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2014 5:26 PM
केरल SSC की परीक्षा में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब सवाल पूछे गए कि छात्र भी हैरान और परेशान हो गए. सवाल पूछा गया कि दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ में कौन सी हीरोइन लंबी है? सरकारी कर्मचारी बनने के लिए आपको इस सवाल का जवाब मालूम होना चाहिए. केरल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की […]
केरल SSC की परीक्षा में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब सवाल पूछे गए कि छात्र भी हैरान और परेशान हो गए. सवाल पूछा गया कि दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ में कौन सी हीरोइन लंबी है? सरकारी कर्मचारी बनने के लिए आपको इस सवाल का जवाब मालूम होना चाहिए. केरल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में पूछे गए सवालों से तो ऐसा ही लगता है.
20 जुलाई को हुए केरल कर्मचारी चयन आयोग के एग्जाम का एक सवाल था, ‘इनमें से कौन सी एक्ट्रेस सबसे लंबी है’. जवाब के चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें हुमा कुरैशी, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रीति जिंटा का नाम था.
अजीब सवालों का सिलसिला यही नहीं रूका. एक अटपटा सवाल यह भी पूछा गया था अगर सभी महिलाएं बिल्लियां हैं और सभी बिल्लियां चूहे हैं तो बताएं सही जवाब क्या होगा?
इस सवाल में छात्रों को दो ऑप्शन दिए गए. ऑप्शन भी सवालों की ही तरह अजीब थे.
1. सभी महिलाएं चूहे हैं.
2. सभी चूहे महिलाएं हैं.
महिला आयोग ने इस सवाल पर आपत्ति जताई है. केरल महिला आयोग की अध्यक्ष के.सी.रोजाकुट्टी ने कहा कि यह महिलाओं का सीधी तरह से अपमान हैं. इस तरह के सवाल पेपर में नही पूछे नहीं जाने चाहिए. यह पेपर तैयार करने वालों की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दिखाता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










