अब मुंबई प्रेस क्लब ने किया कंगना रनौत का बहिष्कार

मुंबई : मुंबई प्रेस क्लब ने शुक्रवार को कहा कि वह कंगना रनौत का बहिष्कार करने के इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड के फैसले का पूरी तरह समर्थन करता है जिन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीटीआई के एक संवाददाता से बदसलूकी को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया है. मुंबई प्रेस क्लब के सदस्यों ने एक […]
मुंबई : मुंबई प्रेस क्लब ने शुक्रवार को कहा कि वह कंगना रनौत का बहिष्कार करने के इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड के फैसले का पूरी तरह समर्थन करता है जिन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीटीआई के एक संवाददाता से बदसलूकी को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया है.
मुंबई प्रेस क्लब के सदस्यों ने एक बयान में कहा कि वे रनौत की भाषा और मीडिया के प्रति उनके रवैये खासकर पीटीआई के पत्रकार जस्टिन राव के साथ की गई बदसलूकी की कड़ी निंदा करते हैं.
बयान में कहा गया कि रविवार को रनौत ने उनकी फिल्म “जजमेंटल है क्या” के एक गाने के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान राव के सवाल पूछने से पहले ही उनपर हमला बोल दिया. उन्होंने पत्रकार पर उनके और उनकी पिछली फिल्म “मणिकर्णिका” के खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाने का आरोप लगाया.
विज्ञप्ति में कहा गया कि माफी मांगने की बजाए रनौत की बहन एवं प्रबंधक रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर मीडिया के खिलाफ ‘अपमानजनक’ अभियान शुरू कर दिया. एक तरफ “जजमेंटल है क्या” की निर्माता एकता कपूर ने घटना के लिए माफी मांग ली वहीं रनौत ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
विज्ञप्ति में कहा गया, “इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड जिसने पहले यह मुद्दा उठाया, उसने ध्यान दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब रनौत और उनकी प्रबंधक-बहन ने पत्रकारों का अपमान किया हो. यह उनके गैर पेशेवर रवैये का हिस्सा बन गया है.”
इसमें कहा गया, “मुंबई प्रेस क्लब रनौत के जस्टिन राव और अन्य पत्रकारों से उनके व्यवहार के लिए माफी मांगने के गिल्ड की मांग के साथ है. हम उनके कार्यक्रमों के पूर्ण बहिष्कार की गिल्ड की अपील का भी पूरी तरह समर्थन करते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




