ePaper

प्रियंका चोपड़ा ही हैं ‘देसी गर्ल''... कोई और उनकी जगह नहीं ले सकता: परिणीति

Updated at : 12 Jul 2019 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ही हैं ‘देसी गर्ल''... कोई और उनकी जगह नहीं ले सकता: परिणीति

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह बॉलीवुड में कभी ‘देसी गर्ल’ का तमगा हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगी क्योंकि उस पर सिर्फ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा का हक है. फिल्म ‘दोस्ताना’ के गीत ‘देसी गर्ल’ में प्रियंका ने अपना जलवा बिखेरा था, जिसके बाद से ही उन्हें बॉलीवुड की […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह बॉलीवुड में कभी ‘देसी गर्ल’ का तमगा हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगी क्योंकि उस पर सिर्फ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा का हक है. फिल्म ‘दोस्ताना’ के गीत ‘देसी गर्ल’ में प्रियंका ने अपना जलवा बिखेरा था, जिसके बाद से ही उन्हें बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ कहा जाता है. परिणीति की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के एक गीत लॉन्च के दौरान उनके देसी अवतार की काफी तारीफ की गई.

पत्रकारों ने जब उनसे बॉलीवुड की दूसरी ‘देसी गर्ल’ बनने की राह पर चलने का सवाल किया तो, परिणीति ने कहा, ‘ मैं क्या कह सकती हूं? मुझे लगता है कि विश्व में, फिल्म जगत में केवल एक देसी गर्ल हो सकती है. मैं उनसे (प्रियंका चोपड़ा) मुकाबला करने की कोशिश भी नहीं करूंगी.”
फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे. फिल्म दो अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola