ePaper

अपनी शादी में बंगाली दुल्हन का रुप धारण करेंगी बिपाशा

Updated at : 21 Jul 2014 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी शादी में बंगाली दुल्हन का रुप धारण करेंगी बिपाशा

नयी दिल्ली : बॉलीवुड में अपने हॉट छवि से अपनी पहचान बनाने वाली फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु शादी में बंगाली दुल्हन की तरह नजर आना चाहतीं हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह अपनी शादी के दिन बंगाली दुल्हन की साज-सज्ज में नजर आना चाहती हैं. हालांकि, अभिनेता हरमन बवेजा के साथ डेटिंग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड में अपने हॉट छवि से अपनी पहचान बनाने वाली फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु शादी में बंगाली दुल्हन की तरह नजर आना चाहतीं हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह अपनी शादी के दिन बंगाली दुल्हन की साज-सज्ज में नजर आना चाहती हैं.

हालांकि, अभिनेता हरमन बवेजा के साथ डेटिंग कर रही 35 वर्षीय अभिनेत्री ने शादी की योजना के बारे में कोई खुलासा नहीं किया. बिपाशा ने कहा कि वह बंगाल की हैं और जब वह शादी करेंगी तब वह निश्चित रुप से एक परंपरागत बंगाली दुल्हन की तरह दिखना चाहेंगी. वह बहुत असाधारण तरीके से शादी करना चाहती हैं.

वर्ष 2012 में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन पर मिलने के बाद हरमन के साथ बिपाशा डेटिंग कर रही हैं. हाल ही में साजिद खान की हमशक्लस में नजर आने वाली बिपाशा की अगली फिल्म ‘क्रीचर’ है जो 12 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola