गिरते-गिरते बचीं प्रियंका चोपड़ा, निक ने ऐसे बचाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 12:28 PM
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और परिवार के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. दरअसल प्रियंका के जेठ जो जोनास अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफेंड सोफी टर्नर से शादी करने जा रहे हैं. इसके लिए पूरा परिवार कई दिनों से पेरिस में हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है […]
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और परिवार के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. दरअसल प्रियंका के जेठ जो जोनास अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफेंड सोफी टर्नर से शादी करने जा रहे हैं. इसके लिए पूरा परिवार कई दिनों से पेरिस में हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें निक जोनास अपनी वाईफ प्रियंका को गिरने से बचाते दिख रहे हैं.
प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ याच राइड का लुफ्त उठा रहीं हैं लेकिन अचानक उनके पांव लड़खड़ा जाते हैं और उनका ड्रिंक समुद्र में गिर जाता है. इसी बीच निक तेजी से प्रियंका को गिरने से बचा लेते हैं. अगर निक ने प्रियंका को नहीं संभाला होता तो उन्हें चोट लग सकती थी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे के बाद दोनों पहले हैरान हो जाते हैं फिर हंसने लगते हैं. इसके बाद वहां मौजूद लोग प्रियंका और निक की तरफ देखने लगते हैं. बताया जा रहा है कि पेरिस के बाद प्रियंका का परिवार साउथ फ्रांस रवाना होंगे जहां जो जोनास और सोफी टर्नर की शादी पूरी रीति-रिवाज के साथ होगी.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही अपनी आनेवाली बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आयेंगी. हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग पूरी की हैं. फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं. प्रियंका लंबे समय के बाद बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










