आमिर खान संग निकला ''कबीर सिंह'' का बड़ा कनेक्शन, 100 करोड़ पार करते ही खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 9:49 AM
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने रिलीज के मात्र 5वें दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में शाहिद ने एक शराबी और सनकी आशिक का किरदार निभाया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं. ‘कबीर सिंह’ की […]
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने रिलीज के मात्र 5वें दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में शाहिद ने एक शराबी और सनकी आशिक का किरदार निभाया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं. ‘कबीर सिंह’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी है. इस बीच शाहिद कपूर और आमिर खान का एक कनेक्शन सामने आया है. खास बात यह है कि दोनों का ये कनेक्शन काफी पुराना है.
शाहिद कपूर की कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है. साल 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी रिलीज हुई थी जो ए.आर मुरुगदास की साउथ फिल्म का हिंदी वर्जन थी. रीमेक के मामले में ‘गजनी’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था.
अब शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. ‘गजनी’ के 11 साल बाद कबीर सिंह ने 100 करोड़ के क्लब में इंट्री की है. इन दोनों के बीख् कॉमन कनेक्शन साउथ इंडियन कंटेंट का है. दोनों स्टार्स की फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रही है.
शाहिद ने फिल्म की टीम के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये अपनी खुशी साझा की है. शाहिद ने एक तसवीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें शाहिद, कियारा के अलावा फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा है,’ इस हफ्ते नंबर हमें इस तरह से कर देंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










