One Day: Justice Delivered अनुपम खेर, ईशा गुप्ता की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2019 7:01 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म ‘वन डे : जस्टिस डिलिवर्ड’ पांच जुलाई को रूपहले पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्म का निर्देशन अशोक नंदा और निर्माण केतन पटेल, कमलेश सिंह तथा स्वाति सिंह ने किया है. फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म ‘वन डे : जस्टिस डिलिवर्ड’ पांच जुलाई को रूपहले पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्म का निर्देशन अशोक नंदा और निर्माण केतन पटेल, कमलेश सिंह तथा स्वाति सिंह ने किया है.

फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा, हमें सेंसर बोर्ड की मंजूरी समय पर नहीं मिल पाई, इसलिए फिल्म का प्रिंट विदेशी वितरकों को नहीं दिया जा सका. हम एक ही तारीख में दुनियाभर में इसे रिलीज करना चाहते थे. इसलिए हमने निर्माता, निर्देशक एवं वितरकों के संयुक्त निर्णय से इसकी तारीख पांच जुलाई तक टाल दी.

फिल्म ‘वन डे…’ क्राइम ब्रांच के विशेष अधिकारी की कहानी है, जो एक राज्य की राजधानी में एक के बाद एक गायब हो रहे हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के मामलों की जांच करता है. इस फिल्म में जरीना वहाब, कुमुद मिश्रा, जाकिर हुसैन, राजेश शर्मा, दीपिशिखा और मुरली शर्मा भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola