ePaper

''टिप टिप बरसा पानी'' गाने पर कैटरीना संग डांस करेंगे अक्षय कुमार, ''सूर्यवंशी'' में होगा सरप्राइज

Updated at : 15 Jun 2019 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
''टिप टिप बरसा पानी'' गाने पर कैटरीना संग डांस करेंगे अक्षय कुमार, ''सूर्यवंशी'' में होगा सरप्राइज

अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्‍म में वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ संग रोमांस करते नजर आयेंगे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अक्षय एक्‍शन अवतार में नजर आयेंगे. वहीं फैंस के लिए इस फिल्‍म में एक और सरप्राइज है. खबरें हैं कि अक्षय […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्‍म में वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ संग रोमांस करते नजर आयेंगे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अक्षय एक्‍शन अवतार में नजर आयेंगे. वहीं फैंस के लिए इस फिल्‍म में एक और सरप्राइज है. खबरें हैं कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन के सुपरहिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ को रिक्रियेट किया जायेगा. जिसे फिल्‍म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय और कैटरीना के बीच फिल्‍माया जायेगा.

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने को फिल्म में रिक्रियेट करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने इस गानें के राइट्स खरीद लिये हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के अगले शेड्यूल में इस गाने को शूट किया जायेगा.

यहां भी पढ़ें : ‘सूर्यवंशी’ को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मकता से दूर रहें: अक्षय कुमार

ओरिजनल गाने में अक्षय कुमार के अपोजिट रवीना टंडन नजर आई थी. यह गाना साल 1994 में रिलीज हुई फिल्‍म मोहरा का गीत है. यह गाना आज भी बेहदपसंद किया जाता है. गाने में अक्षय और रवीना टंडन की कैमेस्‍ट्री बेहतरीन थी.

बता दें कि 2020 में ईद के मौके पर ‘सूर्यवंशी’ बॉक्‍स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्‍म ‘इंशाल्‍लाह’ से टकराने वाली थी. लेकिन फिर फैंस असमंजस में न पड़े, इसलिए रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी.

यहां भी पढ़ें : Sooryavanshi vs Inshallah : Eid 2020 पर नहीं होगी सलमान और अक्षय की टक्कर, वजह…?

दरअसल इस क्‍लैश को देखन के बाद सलमान खान ने सूर्यवंशी के मेकर्स को अपनी फिल्‍म की रिलीज डेट में बदलाव करने की गुजारिश की. रोहित शेट्टी ने फिल्‍म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया. सलमान ने एक ट्वीट में यह बात साफ कर दी कि रोहित शेट्टी ने आर्थिक फायदे को महत्‍व न देते हुए सलमान के साथ अपने रिश्‍ते को अहमियत दी और फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.

बता दें कि, ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय और कैटरीना मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह मे‍हमान भूमिका में दिखाई देंगे. वहीं इंशाल्‍लाह में सलमान, आलिया भट्ट के आपोजिट दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola